पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाला की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

नाला की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदो दिनों से लगातार बारिश होने से भले ही धान के फसलों के लिए यह अमृत धारा साबित होने लगी है। किसानों के चेहरे से भाग रही खुशी फिर से वापस लौट रही है। लेकिन नाला से अफजलपुर तक की सड़क मानो पोखरा में तब्दील हो गई है। लंबे समय से विभाग और प्रशासन के उपेक्षित रवैये के कारण अब इस सड़क में एक से चार फीट गहराई तक के गड्ढे बन चुके हैं। जो स्थानीय ग्रामीण और राहगीरों के लिए पोखरा से कम नहीं है। हल्की बारिश होते ही वैसे गड्ढों में पानी भर जाता है तथा पैदल और वाहनों से चलने वालों को गहराई के बारे में मालूम नहीं होता। यही वजह है कि रात के अंधेरे में वे अक्सर जख्मी होते हैं तथा दिन के उजाले में उनके कपड़े आसानी अवश्य गंदे होते हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस रास्ता होकर अफजलपुर, लक्ष्मणपुर, किष्टोपुर, मालडीहा समेत नाला प्रखंड के तीन पंचायत तथा पश्चिम बंगाल क्षेत्र के लोग समेत रोजाना हजारों की संख्या में आवाजाही करते हैं। इस जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए समय समय पर स्थानीय नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराने का प्रयास किया है। लेकिन अब तक तो विभाग और जन प्रतिनिधि द्वारा पहल की गई है।