पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफजलपुर में डायरिया सीएस ने लिया जायजा

अफजलपुर में डायरिया सीएस ने लिया जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरसातके मौसम में नाला प्रखंड क्षेत्र में डायरिया का असर जारी है। तीन दिनों के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आने के बाद क्षेत्र के अफजलपुर पंचायत स्थित संथालडीह गांव में डायरिया बीमारी अब नियंत्रण में है। गांव के लोगों में अब धीरे धीरे डर का माहौल घटने लगा है। रविवार को मात्र सात वर्षीय श्यामचांद हांसदा भी डायरिया से पीड़ित है। उसका इलाज गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में किया जा रहा है। इस घटना को लेकर जिला के सिविल सर्जन डॉ बीके साहा ने मेडिकल टीम के साथ प्रभावित गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को डायरिया से निजात पाने तथा पेयजल का उपयोग, खानपान आदि के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि डायरिया के इलाज के लिए दवा की कमी होने नहीं दिया जाएगा तथा इस बीमारी के नियंत्रण होने तक गांव में चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान वे पीड़ित परिवार से मिले तथा उपलब्ध दवा के व्यवहार के बारे में जानकारी लिया। गौरतलब है कि असंतुलित भोजन के कारण पिछले दिनों गांव के पानमुनी हांसदा, मीठू सोरेन, बुधनी हेम्ब्रम तथा तीन साल के राजू हेम्ब्रम को डायरिया हो गया था। चिकित्सा के बाद अब वे स्वस्थ हैं। बुधनी हेम्ब्रम की स्थिति को देखते हुए नाला सीएचसी में उसे भर्ती कराया गया है। उक्त गांव में डॉ नदीयानंद मंडल के नेतृत्व में डायरिया मरीजों का इलाज जारी है।