पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपार खनिज संपदा, पर संसाधनों की कमी

अपार खनिज संपदा, पर संसाधनों की कमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कुंडहित / मिहिजाम

डाकबंगला मैदान कुंडहित में नाला विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कुसुम सिंह महदेले, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद पीएन सिंह उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री महदेले ने कहा कि झारखंड में अपार खनिज संपदा है। फिर भी संसाधनों की कमी है। यहां प्रचुर मात्रा में कोयला का भंडार रहते हुए भी यहां 24 घंटे बिजली नहीं मिल पाती है। उन्होंने कहा कि उनके राज्य में लोगों को 24 घंटे बिजली की सुविधा मिल रही है। झारखंड में निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाया तो उन्होंने 4 हजार करोड़ रुपए का घोटाला कर डाला। उनके घोटाला का रुपया स्विस बैंक में जमा है। उन्होंने करोड़ों रुपए की संपत्ति मध्यप्रदेश में कारखाना खोलने में लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में राजनीति की संस्कृति अलग हट कर है। झारखंड में बाप-बेटा और भाभी की सरकार चलती है। इस सरकार से जनता का भला नहीं होने वाला है। सीता सोरेन हॉर्स ट्रेडिंग प्रकरण में जेल गई। हाल में ही उनकी जमानत पर रिहाई दे दी गई। ऐसी सरकार से जनता को सीख लेने की जरूरत है। कहा कि भाजपा की सरकार बनाने से ही राज्य का कल्याण होगा।

विधायक सत्यानंद झा ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों की मसीहा है। उन्होंने मंत्री रहते बहुत सारे कार्य क्षेत्र के लिए किए हैं। वर्षों से जो कार्य नहीं हुए थे उसे उन्होंने कम समयावधि में कर के दिखाया। क्षेत्र के करीब 600 मरीजों का उन्होंने रिम्स में इलाज कराया। देवलेश्वर धाम, गड़शिमला काली मंदिर, सिंहवाहिनी माता मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया। नाला में शीतल दुग्ध उत्पाद केंद्र, फतेहपुर में वेटनरी कॉलेज की भी स्थापना कराया। उनके कार्य के मद्देनजर झामुमो, आजसू अन्य पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला प्रभारी विनय शर्मा के अलावा वीथिका झा, प्रवीण प्रभाकर, बबीता झा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में अधिसंख्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति हुई।

वर्षों से लंबित कार्य कम समय में कराया : बाटुल झा

मध्यप्रदेश में भाजपा अच्छा कार्य कर रही है। इसलिए वहां की जनता लगातार चार बार से भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बना रही है। राज्य का कल्याण भारतीय जनता पार