पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट की घटना में अधिवक्ता घायल

मारपीट की घटना में अधिवक्ता घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला|डाकबंगला नालाके निकट रविवार को मारपीट की घटना में अधिवक्ता विजन कुमार राय जख्मी हो गए हैं। जख्मी राय का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला में प्राथमिक इलाज के उपरांत बेहतर इलाज हेतू आसनसोल रेफर कर दिया गया है। राय द्वारा नाला थाना पुलिस को दिए गए फर्द बयान में कहा गया है कि भ्रष्टाचार नियंत्रण फोरम की बैठक में शामिल थे। सुबह लगभग 11 बजे पीडब्ल्यूडी के समीप चित्तरंजन मंडल के साथ आरटीआई में सवाल पूछने को लेकर झड़प, गाली गलौज एवं मारपीट हुई। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से चित्तरंजन मंडल ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि आपूर्ति कार्यालय जाने के क्रम में पीडब्ल्यूडी के समीप अधिवक्ता राय एवं राजेंद्र कुमार डोकानिया के द्वारा रोककर रंगदारी मांगने, जनवितरण प्रणाली दुकान से संबंधित कागजात एवं नकद रुपए छिन लेने, जाति सूचक शब्द के साथ गाली गलौज करने का उल्लेख है।