परिजन को विभाग ने दी सहयोग राशि
बिंदापाथर|गत 10सितंबर को नाला प्रखंड के महुलबोना केंदपाड़ा गांव में बिजली के हाइटेंशन तार से झुलसे अदिवासी युवती महारानी सोरेन के परिजन को बिजली विभाग द्वारा 2 हजार रुपया सहायता राशि प्रदान किया गया। नाला के बिजली मिस्त्री माणिक माजि ने पीड़िता के भाई श्यामलाल सोरेन को राशि दी। मालूम हो की बांदो बहियार में चरवाही के क्रम में युवती ग्यारह हजार वोल्ट के तार के चपेट में गई थी। मौके पर जगत मुर्मू, उत्तम पंडित आदि उपस्थित थे।