पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटर चालक संघ ने की बैठक

मोटर चालक संघ ने की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वकर्मापूजा शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर नाला आम बागान स्थित मोटर चालक संघ नाला इकाई के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोटर चालक संघ के माधव चंद्र घोष ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रामप्रसाद यादव ने संघ सदस्यों को पूजा को शांतिपूर्वक माहौैल में संचालन को लेकर विचार विचार विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिया गया। साथ ही मोटर चालक संघ के समस्या के बारे में अवगत हुए। उन्‍होंने कहा कि राज्य गठन के तेरह साल बीत जाने के बावजूद मोटर चालक का तो बीमा योजना लागू कराया गया ओर ही अन्य सुविधा मुहैया कराया गया। रणनीति अपनाने की बात करते हुए कहा कि अगर मोटर चालक का सरकार द्वारा जबतक बीमा योजना लागू नहीं किया जाएगा तब-तक आंदोलन किया जाएगा। कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों द्वारा नॉमिनेशन भरने के समय मोटर चालक संघ के द्वारा हड़ताल जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर मोटर चालक संघ के निमाई भंडारी निर्मल मंडल, युद्धपति मंडल, बबलू बाउरी, राजू बाउरी, काजल महतो, अपु बाउरी, हरे कृष्ण माजि, दयामय घोष, काशी मंडल, सुनील घोष, चंदन मित्र, इम्तियाज आदि समेत काफी संख्या में संघ के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में उपस्थित लोग।