आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
जामताड़ा|जबरदस्ती करनेके आरोपी शेख सहमत ने मंगलवार को सीजेएम जामताड़ा के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने अभियुक्त की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए 14 दिनों के लिए जामताड़ा जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ नाला थाना में कांड संख्या 230/14 दर्ज है।