दहेज हत्या की आरोपी सास को भेजा जेल
जामताड़ा|दहेज हत्याके आरोपी सास चायना भद्र ने मंगलवार को सीजेएम जामताड़ा के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने अभियुक्त की जमानत अर्जी खारिज करते हुए 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेज दिया है। अभियुक्त के खिलाफ नाला थाना में कांड संख्या 99/14 दर्ज है। यह प्राथमिकी मृतक नीता भद्र के पिता माणिक मित्र ने दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि परिवादी के पुत्री का विवाह पांच वर्ष पूर्व बिंदापाथर थाना क्षेत्र के खमारबाद निवासी डोमन भद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। घटना के दिन अभियुक्तों द्वारा नीता के शरीर पर केरोसिन तेल ढालकर आग लगा दिया था। नीता की दो वर्ष की बेटी भी थी।