पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 सदस्यीय कमेटी गठित

बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 सदस्यीय कमेटी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला|जम्मू कश्मीरमें पिछले दिनों बाढ़ से हुई क्षति पर राहत पहुंचाने के लिए नाला क्षेत्र में भी पहल प्रारंभ हुआ है। इस बाबत प्रखंड मुख्यालय स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहयोग पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि भजने के लिए विचार-विमर्श किया गया। राशि संग्रह के लिए झामुमो के तत्वावधान में एक बैठक अध्यक्षता प्रमुख बबिता मुर्मू ने किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से बाढ़ पीड़िताें की सहायता को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अध्यक्ष शेख जहांगीर, उपाध्यक्ष दयामय घोष, सचिव उत्तम चंद, कोषाध्यक्ष राजा मुर्मू समेत दस सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया। इसके अलावा साधारण सदस्य में आनंद पाल, सुशील सोरेन, सजल तिवारी, मंगल सोरन, जशोदी मुर्मू, भजहरी हेम्ब्रम आदि शामिल है। इस मौके पर झामुमो के युवा नेता शेख जहांगीर के नेतृत्व में 3 हजार रुपए संग्रह किया गया।