पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थानीयता मुद्दा को लेकर बैठक

स्थानीयता मुद्दा को लेकर बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयतानीति लागू करने, स्थानीयता के तहत सारी सुविधा मुहैया कराने आदि मुद्दे को लेकर मंगलवार को नेताजी स्टेडियम में बैठक हुई। स्थानीयता बचाव संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक तीर्थनाथ मंडल ने किया। इस मौके पर कृष्ण मंडल, निर्मल कुमार माजि, मंत्री राम मंडल आदि वक्ताओं ने कहा कि अलग झारखंड राज्य बनने के चौदह साल का लंबा समय बीत गया फिर भी यहां के आदिवासी और मूलवासी को अपना हक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों का अधिकार अब भी कतिपय बाहरी लोगों के द्वारा हड़पने का प्रयास जारी है।

यही कारण है कि शौचालय से लेकर सचिवालय तक में बाहरी लोगों का जमाबड़ा है। वक्ताओं ने कहा कि राज्य बनने के बाद सभी राजनीतिक दलों द्वारा स्थानीयता पर उपेक्षित रवैये अपनायी गई है। जिसका नतीजा यह है कि शिक्षक, अफसर, विधायक, सांसद से लेकर पिओन चपरासी तक वैसे लोगों से भरा हुआ है। अगर आगे भी ऐसी स्थिति रही तो इस राज्य के मूलवासी को आगे बढ़ने और स्थानीय समाज को विकसित करने का मौका कब मिलेगा। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीयता की बात नहीं करनेवाले वैसे नेता और दलों को आगामी विधान सभा चुनाव में मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। स्थानीयता नीति लागू करने के लिए सारे मूलवासी और आदिवासी को आगे आने की अपील की गई तथा इस विषय पर और अधिक संघर्ष करने, जनता को जागरूक बनाने तथा गांव से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में मनोज कुमार माजि, नील माधव घोष, आदित्य भंडारी, विधान गोरांई, रासबिहारी सोरेन, नलिन मोहली, सुनील मरांडी समेत समिति के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित किसान मित्र।