पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचुनाव के चुनावी नतीजा से भाजपा कांग्रेस में खुशी

उपचुनाव के चुनावी नतीजा से भाजपा कांग्रेस में खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला|उत्तरप्रदेश, गुजरातएवं राजस्थान में संपन्न विधानसभा उप चुनाव के नतीजा को लेकर नाला प्रखंड क्षेत्र में भी चर्चा जारी है। अन्य राज्य की तुलना में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को मिली आशानुरूप सफलता के लिए पार्टी के मृत्युंजय बनर्जी, विजय माजी, समर माजी, पंकज झा, तपन कुमार तिवारी, गुलशन अली ने खुशी व्यक्त किया है और पार्टी सुप्रीमो को बधाई दी है। कहा कि मोदी का जादू जब्त हो गया है तथा आनेवाले समय में भी जनता इसी तरह जबाव देगी। इधर उत्तर प्रदेश में भाजपा को झटका मिलने से इस क्षेत्र के भाजपाइयों के बीच भले ही किसी तरह की चर्चा नहीं है। नोएडा समेत गुजरात में मिली सफलता के लिए रंजीत तिवारी, गिरिधारी ठाकुर, आशीष बनर्जी, शिवधन हेम्ब्रम, निरंजन मंडल आदि भाजपा नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह को बधाई दी है।