डे-नाइट फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन
फतेहपुर| आदिवासीटाइगर क्लब हाथधरा द्वारा एक दिवसीय डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन नाला के पूर्व विधायक रवीन्द्रनाथ महतो ने किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है। हार से घबराना नहीं चाहिए। हार हीं जीत की असली पूंजी है। प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू ने टूर्नामेंट के विजेता कामारडीहा टीम को एवं उपविजेता न्यू यंग स्टार जीतपुर टीम को प्रखंड अध्यक्ष परेश यादव ने पुरस्कृत किया।