नाला में शांति समिति की बैठक
दशहराएवं बकरीद पर्व के मद्देनजर सोमवार को नाला थाना में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक नागेंद्र राम ने की। बैठक में मुख्य रूप से दशहरा एवं बकरीद शांति सौहार्द के वातावरण में मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। थाना क्षेत्र के नाला नीचेपाड़ा, उपरपाड़ा, नेताजी स्टेडियम, कुलडंगाल, देवली, मूर्गाबनी, देवजोड़ समेत कुल सात लाइसेंसी एवं तेरह गैर लाइसेंसी पूजा कमेटी की व्यवस्था, असुविधा सहयोग मिलने आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित सदस्यों ने नाला में पर्व के दौरान रोशनी की व्यवस्था करने, साफ सफाई कराने, पूजा पंडालों में पुलिस बल तैनात करने संबंधी विचार रखा गया।