दुर्गापूजा उत्सव को ले बाजार में रौनक
नाला|नाला क्षेत्रमें षष्ठी तिथि से ही दुर्गापूजा का आगाज होता है। प्राचीन परंपरा के अनुसार इसी दिन से दुर्गा मंदिर एवं पूजा पंडालों में धार्मिक गतिविधियां प्रारंभ हो जाती है। पर्व को लेकर आमबगान, गोपालपुर, थाना मोड़, मछली पट्टी, मुकुंदडीह मोड़ समेत स्थानीय बाजार में विशेषकर कपड़े और आतिशबाजी की दुकानों में लगातार भीड़ बढ़ने लगी है। यह बात दीगर है कि कपड़े दुकानदारों की इस समय चांदी कट रही है। बावजूद इसके दशहरा पर्व के अवसर पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग खरीदारी करने के लिए सुबह से शाम तक बाजार पहुंचने लगे हैं। इस बार धान की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद से पर्व को लेकर किसानों में भी खासा उत्साह है।