पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी

भाजपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी

सीतामढ़ी|शिवहर लोकसभाक्षेत्र से भाजपा की सांसद रमा देवी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के बैरगनियां थाना क्षेत्र के मसहा नरोत्तम गांव में एक उद्घाटन समारोह में शामिल होने आई सांसद रमा देवी और स्थानीय ग्रामीणों के बीच नाला निर्माण और अधूरे पड़े सड़क निर्माण को लेकर तीखी नोक-झोंक हो गई। इसके बाद सांसद के समर्थकों ने हरेंद्र राम नामक एक ग्रामीण को जबरन अपनी गाड़ी में खींचने की कोशिश की। हालांकि आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पीछा किए जाने के कारण वे लोग हरेन्द्र को छोड़कर चले गए।





सूत्रों ने बताया कि मामले को लेकर ग्रामीण हरेंद्र राम ने बैरगनियां थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें जबरन गाड़ी में खींचने का आरोप लगाया गया है। इस बीच सांसद रमा देवी के अंगरक्षक की आेर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप में ग्रामीणों द्वारा सांसद के साथ बदसलूकी और गाली गलौज करने का आरोप लगाया गया है। मामले का अनुसंधान जारी है।