पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुर्गापूजा मैदान में मुख्यमंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन, सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

दुर्गापूजा मैदान में मुख्यमंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन, सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीरघुवर दास ने कहा कि बोकारो में बस्तियां और दुंदीबाग बाजार की समस्याओं का समाधान जल्द होगा। वे रविवार को दुर्गापूजा मैदान में अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले के हर गांव में बिजली, पानी और चिकित्सा सुविधा मुहैया होगी। बोकारो की समस्या को लेकर बीएसएल के सीईओ एवं अन्य बड़े अफसरों से बात हुई है। यहां के मजदूरों के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने देंगे। मंच पर भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी, सांसद पीएन सिंह, विधायक विरंची नारायण, डा. जया जैन, देवकी बड़ाईक, आरती राणा, मृत्युंजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

राजनीतिकस्थिरता से होता है विकास

मुख्यमंत्रीने कहा, पिछले कई वर्षों से राज्य में राजनीतिक अस्थिरता थी। इसका सबसे बड़ा नुकसान गांव की जनता, दलितों और आदिवासियों को हुआ है। अब राज्य में राजनीतिक स्थिरता का माहौल है। ऐसे में वे राज्य की जनता की आशाओं को पूरा करने का हर प्रयास करेंगे। प्रदेश में लगातार विभिन्न विभागों में नियुक्तियां हो रहीं हैं। सभी विभागों काे कहा गया है कि वे नियुक्ति की नियमावली जल्द बना लें। ताकि 2016 में जिलों में मैनपावर की कमी को दूर की जा सके और सरकारी काम-काज को व्यवस्थित किया जा सके। भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बदौलत ही वे मुख्यमंत्री बनें हैं।

स्वच्छ बनाने की जिम्मेवारी सबकी

हमसबका यह दायित्व बनता है कि हम अपने टोलों-मोहल्लों को स्वच्छ रखें। 2018 तक हम झारखंड को स्वच्छ बना देंगे। 2015-16 में तीन लाख शौचालय बन रहे हैं। अब तक दो लाख शौचालय बनाए जा चुके हैं। हर विधायक अपने फंड से शौचालय निर्माण करा रहें हैं।

चार साल में झारखंड बनेगा समृद्ध

मुख्यमंत्रीने कहा कि आनेवाले चार साल मेंं झारखंड समृद्ध होगा। यहां प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं। हम इस दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। मुंबई में मेक इन इंडिया के सम्मेलन में उन्होंने बड़े उद्यमियों को झारखंड में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया है।

सांसद और विधायक ने रखी समस्याएं

सांसदपीएन सिंह और विधायक विरंची नारायण ने बोकारो से जुड़ी कई समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं और उसके समाधान की मांग की। सांसद ने बियाडा के उद्यमियों की समस्याएं उठाते हुए कहा कि इन्हें कार्यादेश नहीं मिलता। बोकारो महिला कालेज का सरकारीकरण हो।

नकारात्मक छवि बदली : मंत्री

खेलएवं भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड की नकारात्मक छवि बदली है। झारखंड को विरासत में कई समस्याएं मिली हैं। ये धीरे-धीरे दूर होंगी। हम झारखंड को पूरी तरह ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। योजना बनाओ अभियान से जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

छपास की राजनीति बंद हो

बीच-बीचमें भाजपा नेता फोटो खिंचवा रहे थे। कई सेल्फी ले रहे थे तो इस पर मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि छपास की राजनीति बंद होनी चाहिए। फोटो खिंचवाए, दूसरे दिन छपा, काम खत्म। कुछ करना होगा। परिवर्तन का प्रय| कर रहें हैं। सब लोगांे को परिवर्तन दिखेगा।

झारखंड तीसरे नंबर पर आया

सीएमने कहा कि झारखंड में माहौल बदला है। हमारे मंत्री और अफसर टीम वर्क से कार्य कर रहें हैं। हमारी नियत और सोच साफ है। माहौल सुधरा है। यही वजह है कि झारखंड व्यापारिक माहौल में तीसरे नंबर पर गया है। अब यहां बाहर के व्यापारी आना चाहते हैं।

कई नेता भाजपा में हुए शामिल

मुख्यमंत्रीके कार्यक्रम में कई नेता भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस नेत्री रीतु रानी सिंह, लोकेश महतो, राकेश बाउरी, अजय महतो, अशोक महतो और ज्योतिलाल महतो को मुख्यमंत्री ने भाजपा में शामिल किया।

इन्होंनेकिया मुख्यमंत्री का स्वागत

मुख्यमंत्रीरघुवर दास का स्वागत विकास कुमार, ललन सिंह, अवधेश यादव, संजय त्यागी, पंचानन महतो, धीरज झा, पन्नालाल आदि ने किया। वहीं मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंबिका खवास, नंदकिशोर आदि उपस्थित थे।

बस्तियों और दुंदीबाग की समस्याओं का जल्द समाधान होगा, हर गांव को मिलेगा बिजली-पानी : रघुवर दास

कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

झारखंड के आंदोलनकारियों को सम्मानित करते सीएम, साथ में सांसद अन्य।

खबरें और भी हैं...