पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लाइव : वो 30 मिनट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िदल्ली जू : बाड़ेमें गिरा युवक, बाघ ने मार डाला

हम सब लोग चिड़ियाघर में घूम रहे थे। तभी मैंने देखा कि एक लड़का सफेद बाघ ‘विजय’ के बाड़े के भीतर झांक रहा है। वह आगे की ओर बार-बार झुक रहा था। वहां बाड़े की ऊंचाई भी कम थी। इतने में वह लड़का बाड़े के अंदर जा गिरा। अंदर जो नाला बना है उसमें पानी नहीं है। लड़का उसी में गिरा था। इतने में बाघ लड़के के पास धमका। लड़का चुपचाप बैठा रहा। फिर बचने की कोशिश करने लगा। उसने बाघ के सामने हाथ भी जोड़े। थोड़ी देर ठिठकने के बाद बाघ ने पहले पंजा मारा फिर दूर जा खड़ा हुआ। लेकिन तभी किसी ने बाघ को पत्थर मार दिया। इस पर बाघ गुर्राया और लड़के पर झपट पड़ा। उसने लड़के को गर्दन से पकड़ा और घसीटकर दूसरे कोने में ले गया। इस बीच सिक्यूरिटी गार्ड गए और बाड़े की ग्रिल पर डंडे मारने लगे। इसके बाद बाघ फिर लड़के को घसीटने लगा। करीब दस मिनट तक घसीटता रहा। थोड़ी देर में लड़के की मौत हो गई। लड़के की गर्दन से खून बह रहा था। गर्दन की हड्‌डी भी दिख रही थी। शायद टूट चुकी थी।

(जैसाकि बिट्‌टू ने बताया। बिट्‌टू मौके पर मौजूद था। उसने अपने मोबाइल से घटना का फोटो भी लिया है।)

क्या

कैसे

कब

युवक के गिरते ही बाघ उसके पास पहुंचा। किसी ने पत्थर मारा तो बाघ भी झपट पड़ा।

मकसूद नामक युवक बाड़े पर चढ़कर झांक रहा था। पैर फिसला और गिर गया।

घटना मंगलवार दोपहर साढ़े बारह से एक बजे के बीच।