प्रमाण पत्र इंट्री को ले प्रशिक्षण
विकासभवन नाला में प्रज्ञा केंद्र संचालाकों को सर्टिफिकेट इंट्री को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में आय, आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु द्वितीय इंट्री को लेकर जानकारी दी गई और इसे त्रुटिरहित रखने की बात कही गई। ताकि संबंधित कर्मचारियों सहित आवेदक को अनावश्यक देरी से निजात मिल सके। प्रशिक्षक सुजित चौधरी एवं बासुदेव झा ने कई अन्य बिंदुओं पर भी वीएलई को कई प्रकार की जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद अंचलाधिकारी वंदना भारती ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ बातचीत कर आगामी 19 सितम्बर को अंचल कार्यालय में प्रस्तावित पेंशन शिविर में लाभुकों को लाने हेतू प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर वीएलई श्यामल घोष, तपन कुमार, दुर्गादत्त तिवारी आदि थे।
प्रज्ञा केंद्र के संचालकों को जानकारी देतीं सीओ।