झाविमो किसी की मोहताज नहीं : मरांडी
नाला | झाविमोसुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झाविमो किसी पार्टी या नेता के रहमो करम की मोहताज नहीं है। वक्त आने पर जनता को सारी बातों की जानकारी स्वतः मिल जाएगी। सोमवार को दुमका से रांची जाने के क्रम में नाला आमबगान चौक पर कुछ देर रूककर झाविमो नेता एवं कार्यकर्ताओं का मरांडी ने आगामी विस चुनाव संबंधी मार्गदर्शन दिया। चुनाव के लिए क्षेत्र में जोर-शोर से तैयारी करने तथा जनसंपर्क अभियान जारी रखने को लेकर दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दमखम के साथ झाविमो राज्य के सभी 81 सीटों पर चुनाव लडेगी। भय, भूख ओर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए झाविमो एकमात्र विकल्प है। आगे कहा कि लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के तहत स्थानीय उम्मीदवार देने की बात पर कहा कि कार्यकर्ता से राय मशविरा कर इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि अबतक किसी पार्टी से गठबंधन होने का सवाल नहीं है, अगर समान विचार धारा वाले संपर्क में आते हैं तो पार्टी सोच विचार कर सकती है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आनंद पातर के सवाल पर उन्होंने बताया कि सरकार बनने से ग्राम प्रधान की ही नहीं बल्कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उक्त बिजली अधिकारी ने इस पर त्वरित पहल करने का आश्वासन दिया है।