पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हासा भाषा लागू करने की मांग

हासा-भाषा लागू करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला | प्रखंडइकाई के तत्वावधान में प्रखंड के पैकबड़ पंचायत अंतर्गत सुंदरकुनिया गांव के जबड़ा टोला फुटबाॅल मैदान में मांझी परगना सरदार महासभा नाला इकाई की एक बैठक संपन्न हुई। झारखंड में आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ हासा भाषा एवं धर्म को सख्ती से लागू करने के अलावा आदिवासियों से जुड़े मुद्दों को लेकर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता वानेश्वर टुडू एवं प्रभात टुडू ने संयुक्त रूप से की। संचालन राजीव हेम्ब्रम ने किया। बतौर मुख्य अतिथि सरदार महासभा संघ के धनलाल हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए सदियों पुरानी आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने की आवश्यकता है।