आरोपी को भेजा गया जेल
जामताड़ा| मारपीटके दो अलग-अलग मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम जामताड़ा की न्यायालय ने अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जामताड़ा जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ जामताड़ा थाना में कांड संख्या 271/14, 270/14 दर्ज है। न्यायालय द्वारा सोमलाल मुर्मू, हेमलाल मुर्मू, सोनालाल मुर्मू, राकेश मुर्मू, रोबिन मुर्मू को न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया है।