- Hindi News
- नारायणपुर थाना में सुरक्षा कर्मी की बहाली 18 को
नारायणपुर थाना में सुरक्षा कर्मी की बहाली 18 को
सुरक्षागार्ड में बहाली की प्रक्रिया जिले के विभिन्न थाना में होगी। इस बात की जानकारी भर्ती पदाधिकारी संतोष कुमार ने देते हुए बताया कि नारायणपुर थाना में 18 सितंबर को, करमाटांड़ थाना में 19 सितंबर को, फतेहपुर थाना में 20 सितंबर को, कुंडहित थाना में 21 सितंबर को, नाला थाना में 22 सितंबर को, मिहिजाम थाना में 23 सितंबर, बिंदापाथर थाना में 25 सितंबर को तथा जामताड़ा स्टेडियम में 27 एवं 28 सितंबर को शारीरिक जांच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह जांच 10 बजे से 3 बजे के बीच होगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक जामताड़ा से अनुमति प्राप्त होने बात भी उन्होंने बताया। बताया कि भर्ती प्रक्रिया 18 सितंबर से प्रारंभ होगी जो 28 सितंबर तक चलेगी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बहाली को लेकर अलग अलग तिथि तय की गई है। यह बहाली एसएससीआई एवं एसआइएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में किया जा रहा है। संतोष ने बताया कि बहाली निजी सुरक्षा एजेंसी विनियम अधिनियम पीएलआइए एक्ट 2005 के मापदंडों के तहत किया जा रहा है।