पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीर्तन भजन में उमड़ पड़ी भक्तों की भीड़

कीर्तन भजन में उमड़ पड़ी भक्तों की भीड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के देवली कुलडंगाल गांव के अद्वैत्य पल्ली में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चारों ओर भक्तिरस बहने लगा है। इस भक्तिसागर में गोता लगाने के लिए दूर दराज क्षेत्र से महिला पुरूष श्रोता काफी संख्या में पहुंचने लगे हैं। शाम ढलते ही टेशजुडि़या, कुलडंगाल, पांजुनिया, पाकुडि़या, बंदरडीहा आदि पंचायतों से श्रोताओं का आना प्रारंभ हो जाता है। बीती रात कोलकाता के भागवत कथा वाचक निरूपमा सेन एवं बर्दमान जिला के कीर्तन कलाकार कमलिनी राय द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीकृष्ण एवं गौरांग महाप्रभु के लीला प्रसंग का आस्वादन करने के लिए सैकड़ों की तादाद में भक्त देर रात तक बैठे रहे। कलाकारों ने भगवान की बाललीला प्रसंग में असीम स्नेह प्रेम, करूणा से लेकर सदाचारण और जीवन निर्वाह करने की कला के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने कथा प्रसंग में कहा कि कोई प्राणी अपने अच्छे व्यवहार और सत्कर्म के बल पर समाज में प्रसिद्धि प्राप्त कर अमर इतिहास रच डालते हैं। कार्यक्रम में आसपास के इलाकों से भी लोग आए थे।

कीर्तन पेश करती कमलिनी राय।