पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंधन का प्रशिक्षण

निबंधन का प्रशिक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला | जन्मएवं मृत्यु निबंधन कार्य का नियमानुसार संपादन करने के लिए विकास भवन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सचिवों को प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह के द्वारा जन्म एवं मृत्यु निबंधन कार्य के लिए प्रपत्र को पूरा करने की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव सह रजिस्टार को पूर्व निर्धारित विभागीय कार्य क्षेत्र में ही प्रमाण पत्र संबंधी कार्य के लिए भी आवंटित किया गया है। बताया गया कि किसी के जन्म, मृत्यु एवं मृतवस्था में जन्म लेने की स्थिति में पहला कार्य सूचना संदेश भेजना तत्पश्चात प्रपत्र में अंकित सभी प्रकार का विवरण भरकर सूचक के हस्ताक्षर के साथ निबंधक को उपलब्ध कराना है। इस कार्य को सावधानीपूर्वक प्राथमिकता के आधार पर करने तथा नियमों का ख्याल रखने के लिए सबों से अपील की गई। प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार एवं सुबोध कुमार, परमेश्वर रजक, महेश कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार मंडल सुधीर कुमार आदि पंचायत सचिवों के अलावा आंगनबाड़ी कर्मी मुख्यरूप से उपस्थित थे।