पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर न्यूज|नाला / फतेहपुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|नाला / फतेहपुर

सरस्वतीपूजा के पावन अवसर पर झारखंड सरकार के कृषि मंत्री रणधीर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर नाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिरों के आधारभूत संरचना को मजबूत कर विकसित किया जाएगा।

नाला स्थित शिशु मंदिर में बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए पांच कमरा, शौचालय, प्रार्थना हाॅल एवं सांस्कृतिक मंच जल्द बनाया जाएगा। कृषि मंत्री कहा कि भले ही वे सारठ विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं। लेकिन नाला विधानसभा क्षेत्र भी उनकी कर्मभूमि रही है। इस क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा संवेदनशील रहे हैं। स्कूली बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा आगे बढ़कर देश समाज के लिए बेहतर कर दिखाने की मंत्री जी ने अपील किया। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ मंत्री ने बातचीत किया। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी या फिर किसी तरह की समस्या हो तो वे बेहिचक बताएं। ग्रामीणों ने बताया कि गत वर्ष अफीम, पोस्ता की खेती करने वाले सुंदरबाड़ी समेत कई गांव के किसान के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

खेतों तक पानी पहुंचना लक्ष्य : मंत्री

कृषिमंत्री रणधीर सिंह फतेहपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को सच करने के दिशा में वे प्रदेश के किसानों के बीच कार्य कर रहे हैं। झारखंड के किसानो को हरसंभव मदद मिले, उनके खेत में पानी पहुंचे यह उनका लक्ष्य है। योजना बनाओ अभियान के तहत ग्राम सभा से पारित हो रहे डोभा, तालाब, चैक डेम, केनाल आदि का निर्माण जल्द कराया जाएगा। ताकि किसानों को सिंचाई की समुिचत सुविधा उपलब्ध हो सके। किसान को जैविक खाद िमले इसके लिए सरकार प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसमें किसानों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए फतेहपुर में बिजली सब स्टेशन निर्माण कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि हर प्रत्येक गांव को तीन फेज में 22 घंटा बिजली दिया जाएगा। यहां की ग्रामीण सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़कर सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। तािक क्षेत्र के विकास को बढावा मिल सके। उन्होंने पदाधिकारियों को सचेत करते हुए कहा पदाधिकारी अपनी पुरानी मानसिकता को बदले तथा विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने बताया कि ईसीएल चितरा द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर को 5 कमरा, 1 बरामदा तथा शौचालय दिया जाएगा तथा यहां जल्द प्लस टू की पढ़ाई शुरू होगी। मौके पर जिप सदस्य सुकमनी हेम्ब्रम, नित्यानन्द सिंह, विष्णु मंडल, तारा प्रसन्न महतो आदि कई लोग मौजूद थे।

सरस्वती पूजा के अवसर पर नाला और फतेहपुर पहुंचे मंत्री

सरस्वती शिशु मंदिर का होगा विकास : मंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री।

खबरें और भी हैं...