पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुण्य तिथि पर याद किए गए डाॅ बेसरा

पुण्य तिथि पर याद किए गए डाॅ बेसरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला| संथालपरगना के जाने-माने शिक्षाविद एवं समाज सुधारक डाॅ बासुदेव बेसरा की छठीं पुण्यतिथि रविवार को बारघरिया स्टेडियम में मनाई गई। डाॅ बासुदेव बेसरा मेमोरियल क्लब नाला के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम के दौरान धनालाल हांसदा, धर्मगुरु सीतानाथ हांसदा ने डाॅ बेसरा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पण किया। उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। क्लब के सदस्यों ने कहा कि डाॅ बेसरा अधिवक्ता, साहित्यिक, राजनेता, समाज सुधारक आदि गुणों के धनी थे। गरीब और बेरोजगारों को जीने की दिशा दिखाने में डाॅ बेसरा का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अपने जीवन काल में उन्होंने आदिवासी समेत अन्य समाज को एक नई दिशा देकर आगे बढ़ाने का काम किया था।

खबरें और भी हैं...