पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाला में बाल समागम का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला | नेताजीस्टेडियम नाला में मंगलवार को बाल समागम कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में शैक्षिक अंचल गेड़िया एवं नाला के वर्ग एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बोरा दौड़, जिलेबी दौड़ आदि इवेंट में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सांसद प्रतिनिधि उज्ज्वल भट्टाचार्य ने दीप जलाकर इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम नेताजी स्टेडियम में आउट डोर एवं मध्य विद्यालय नाला में इंडोर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

कुल 13 इवेंट में से मध्य विद्यालय में चित्रांकन, विज्ञान प्रदर्शन, वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। बताया गया के प्रत्येक इवेंट में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी 11 फरवरी को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...