पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे कृषि मंत्री

कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे कृषि मंत्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडसरकार के कृषि मंत्री रणधीर सिंह 13 फरवरी को नाला प्रखंड में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस बाबत गुरूवार को डाकबंगला प्रांगण में एक बैठक का आयोजन कर कृषि मंत्री का स्वागत एवं क्षेत्र दौरा संबंधी विचार विमर्श किया गया। मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्या सुकमनि हेम्ब्रम ने कहा कि मंत्री के आगमन से क्षेत्र के लोगों का समस्या रखने का मौका मिलेगा तथा उसका निदान भी फौरन होगा। उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के बारे में चर्चा के साथ साथ क्षेत्र का विकास के बारे में भी मंत्री को अवगत कराया जाएगा। बैठक के दौरान मंत्री का भव्य स्वागत करने, तोरण द्वार का निर्माण करने तथा क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने संबंधी चर्चा हुई। इस मौके पर निरंजन मंडल, राम प्रसाद सिंह, विष्णु मंडल, सुभाष राय, तीर्थमय मंडल, जगबंधु पातर, सुबोध मंडल, षष्टीपद लायेक आदि भाजपा कार्यकर्ता समर्थक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में मौजूद सदस्य।

खबरें और भी हैं...