बीडीओ ने निर्माणाधीन योजना का लिया जायजा
नाला | प्रखंडक्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन सड़क, कुआं, शौचालय आदि योजना को समय के साथ पूर्ण करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने गुरुवार को धरातलीय जायजा लिया। क्षेत्र दौरा के क्रम में उन्होंने सालुका पंचायत में कई योजनाओं का निरीक्षण किया। दुमदुमी, पातुलिया एवं गोपालपुर गांव एक सिंचाई कुआं तथा तालाब का कार्य भी उन्होंने देखा। मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्य में महिला मजदूरों की संख्या बढ़ाने तथा नियमानुसार कार्य पूरा करने की बातें कही। इसी क्रम में बड़डंगाल गांव में भारती हेम्ब्रम, हाकीम मरांडी, नीलमणि मरांडी, पद्मावती सोरेन आदि लाभुकों द्वारा बनाए जा रहे इंदिरा आवास को देखा तथा शेष कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।