टीएसपीसी के नक्सलियों ने 11 ट्रकों को घाटी से गिरवाया
लोहरदगाके किस्को थाना क्षेत्र में टीएसपीसी के नक्सलियों ने बुधवार को दिन में बॉक्साइट ढुलाई में लगे 11 ट्रकों को डहरबाटी घाटी में गिरवा दिया। इससे पाखर-लोहरदगा रुट पर बॉक्साइट की ढुलाई पूरी तरह ठप हो गई। ट्रकों को घाटी में गिरवा दिए जाने से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। इससे ट्रक मालिकों समेत बॉक्साइट का भारी नुकसान हुआ है। एक को छोड़कर सभी ट्रकों में बॉक्साइट लदे थे। सभी पाखर से बॉक्साइट लेकर रहे थे।
घटना किस्को थाना से लगभग सात किमी दूर प्रस्तावित डहरबाटी नाला डैम के निकट घाटी में तीन से साढ़े तीन बजे के बीच घटी। इससे 11 में से 10 ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रक पूरी तरह से घाटी में नहीं गिरा और सड़क के किनारे से आधा नीचे की ओर झूलता रहा। जिसे देर शाम खिंचवाकर किस्को लाया गया। अन्य 10 ट्रक 30 फिट गड्ढे में पड़े हैं। घटनास्थल पर एसपी कार्तिक एस ने बताया कि टीएसपीसी के 10 से 15 सशस्त्र लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।
पुलिसकर रही है मामले की पड़ताल | इधरघटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ राम सरेक राय ने बताया कि घटना को टीएसपीसी नक्सली द्वारा दिए जाने की सूचना मिली है। इसकी पड़ताल के साथ पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं सीआरपीएफ 158 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट पीके पांडेय, सहायक कमांडेंट पवन यादव, इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, किस्को थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा, बगडू थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, लोहरदगा थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू, भंडरा थाना प्रभारी जयप्रकाश, एसआई पुलिस बल समेत सीआरपीएफ जवान भी घटनास्थल पहुंचे थे।
घटना से ट्रकों को एक ट्रक औसतन तीन से चार लाख वैल्यू के हिसाब से और बॉक्साइट आदि को मिलाकर लगभग 40 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। नक्सलियों के भय से चालक, सह चालक, लेबर अथवा ट्रक मालिक कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि नाम नहीं छापने की बात पर कुछ चालकों ने बताया कि लगभग 50 वर्दीधारी नक्सलियों ने हथियार के बल पर घाटी में ट्रकों को रोका। इसके बाद ट्रक से खलासी और लेबर को उतार दिया। ट्रक चालकों के साथ मारपीट करते हुए कहा कि ट्रक स्टार्ट करो, घाटी से नीचे डेगाओ और गेट से कूद कर बच जाओ। नक्सलियों की धमकी और जान जोखिम में देख ड्राइवरों ने नक्सलियों की बात मान ली। नक्सली ट्रांसपोर्टिंग कौन करा रहा है इसकी भी पड़ताल कर रहे थे। उन्होंने नक्सलियों को ट्रांसपोर्टर का नाम नहीं बताया लेकिन यह बताया कि इस रूट पर आलिया इंटरप्राइजेज के नाम से लोहरदगा शहर के इस्लाम अंसारी ट्रांसपोर्टिंग करते हैं। नक्सलियों की मारपीट में किसी चालक अथवा की घायल जैसी स्थिति की सूचना नहीं है।
उग्रवादियों की ओर से घाटी से नीचे गड्ढों में गिरे बॉक्साइट ट्रक।