जिप अध्यक्ष का किया स्वागत
नाला. जिलापरिषद सदस्य सुकुमुनि हेम्ब्रम के जिप अध्यक्ष बनने पर नाला में भाजपा कार्यकर्ता नागरिकों ने उनका स्वागत किया है। माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र के लोगों ने उनसे नाला प्रखंड का सर्वांगीण विकास कल्याण कार्य के लिए आग्रह भी किया है। इस अवसर पर भाजपा के सतीश चंद्र पंडित, बुधन भंडारी, मोहित गोरांई, गिरिधारी, ठाकुर, उत्तम मंडल, शिवधन हेम्ब्रम, नीलकंठ स्वर्णकार, कार्तिक मंडल, पूर्ण ठाकुर समेत स्थानीय नागरिक काफी संख्या में उपस्थित थे।