भाजपा का होर्डिंग फाड़ा, मामला गरम
नाला. प्रखंडमुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई अधिकारियों का तस्वीर लगा होर्डिंग को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फाड़ दिया है। यह मामला संप्रति चौक-चौराहों से लेकर सुदूर गांव देहात तक चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञात हो कि उसी 11 सितंबर की रात प्रखंड मुख्यालय के चालेपाड़ा स्थित भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निरंजन मंडल के आवास के निकट लगा उसी तरह के होर्डिंग एवं पार्टी का झंडा फाड़कर ले जाने के से भाजपा कार्यकर्ता भी काफी नाखुश आक्रोशित हैं। घटना के संबंध में मंडल ने भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरीय अधिकारियों को सूचना दिया है। भेजे गए उक्त लिखित सूचना के अनुसार मंडल ने कहा है कि घटना की रात चालेपाड़ा स्थित आवास में रात लगभग बारह बजे जाति सूचक गाली गलौज करते हुए भाजपा नेता को धमकियां भी दी गई है। उन्होंने कहा है कि इस घटना के संबंध में पार्टी के वरीय नेताओं को सूचना दी गई है तथा स्थानीय थाना में इसकी सूचना देने संबंधी बैठक एवं विचार विमर्श किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस घटना के बारे में पार्टी स्तर से लेकर चौक-चौराहों पर अटकलों का बाजार गरम है। क्षेत्र के लोग भाजपा में उभर रही गुटबाजी एवं होर्डिंग फाड़ने आदि की असलियत जानने के लिए इंतजार में है।