बुनियादी स्तर पर बच्चों को बनाएं सशक्त
नाला|प्रखंड संसाधनकेन्द्र नाला के अलग-अलग भवन में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बुनियाद प्लस का तीन दिवसीय एवं बुनियाद का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। बुधबार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मार्शिला सोरेन एवं कैलाश मरांडी ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण में सभी को भाग लेना है तथा प्रशिक्षण में 40-40 विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों का बैच बनाया गया है। यह प्रशिक्षण सभी विद्यालय के शिक्षकों को लेना अनिवार्य है। प्रशिक्षक रास बिहारी झा, लक्ष्मण झा, तारक नाथ साधु एवं साधन कुमार राणा के द्वारा भाषा, गणित एवं अंग्रेजी विषय पर बच्चों के बुनियाद स्तर को सशक्त बनाने, स्तर निर्धारण, बुनियाद किट एवं मासिक मूल्यांकन आदि का प्रशिक्षण शिक्षकों के बीच दिया गया। इस अवसर पर लक्ष्मण झा, संजय झा, खगेंद्र नाथ घोष आदि थे।