पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हटाए गए कनीय अिभयंता

हटाए गए कनीय अिभयंता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला समन्वय समिति की बैठक

भास्करन्यूज|जामताड़ा

मनरेगाकार्यों की मापी समय से नहीं करने पर नारायणपुर के कनीय अभियंता चंद्रदेव मुर्मू को दोषी करार देते हुए कार्य मुक्त किया जाएगा। इसके अलावा जामताड़ा अंचल के मेंझिया पंचायत के कर्मचारी को हटाया जाएगा। साथ ही नारायणपुर प्रखंड के सबनपुर, पबिया नयाडीह के रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें भी कार्यमुक्त किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त जामताड़ा शशि रंजन प्रसाद सिंह ने संबंधित बीडीओ को निर्देश दिया है। यह निर्देश जिला समन्वय समिति की बैठक में दिया है। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त ने इसके अलावा जामताड़ा प्रखंड के उदलबनी पंचायत की मुखिया द्वारा मनरेगा कार्यों में सहयोग नहीं देने की शिकायत पर उन्हें मनरेगा कार्य से मुक्त करते हुए उपमुखिया को प्रभार देने का निर्देश जामताड़ा बीडीओ को दिया गया। आयोजित बैठक में सभी बीडीओ को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं की पूर्णता की समीक्षा करें और कनीय अभियंता के कार्यों का मूल्यांकन करें। नाला, कुंडहित तथा फतेहपुर इलाके में काेयला के अवैध कारोबार को उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए बीडीओ को निर्देश दिया कि मुखिया, वार्ड सदस्य एवं चौकीदार को जिम्मेदारी दें। सभी प्रखंड में शिकायत केंद्र के माध्यम से शिकायतों का निष्पादन करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया। मनरेगा कार्यों के प्रति गंभीरता दिखाते हुए उपायुक्त ने कहा कि निर्धारित अवधि तक जो कनीय अभियंता मापी नहीं करते हैं। उन्हें मनरेगा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कार्यमुक्त करें। इसके अलावा बैठक में मनरेगा कार्यों की पंचायतवार प्रतिवेदन संबंधित पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराया गया। कम परफारमेंस से संबंधित ग्राम रोजगार सेवक के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा करने, वर्ष 2014 के पूर्व की सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने प्रतिवेदन उपलब्ध कराने, वर्ष 2014-15 की स्वीकृत योजनाओं का जनवरी 2015 तक क्रियान्वयन की प्रगति एवं कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने की स्थिति में जिम्मेदारी का निर्धारण किया गया। बैठक में इंदिरा आवास का एमआईएस, एनआरएलएम, एमएमजीपीवाई की समीक्षा की गई। बैठक में सभी योजनाओं में यूआईडी आधार सीडिंग शत प्रतिशत करने, प्रधानमंत्री जनधन योजना की सफलता, मेगा ऋण शिविर की सफलता पर चर्चा की गई। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा करते हुए ओल्ड एज पेंशन भुगतान में देरी सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारी कर्मी के अपने कार्यक्षेत्र में आवासन करने, जन शिकायत, सुझाव, जनसंवाद हेतु सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर जन शिकायत का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन की भी समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिया गया। इसके अलावा समाज कल्याण, जिला पंचायती राज, जिला परिषद, जिला योजना शाखा, आईटीडीए, कल्याण विभाग, जलछाजन कार्यक्रम, परिवाद पत्र, मनरेगा वाद, जनसंवाद की भी समीक्षा की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त डा बाघमारे प्रसाद कृष्ण, अपर समाहर्ता पी झा, आईटीडीए निदेशक ख्रिस्टीना हांसदा, अनमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी जावेद अनवर इदरीशी, जिला खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा, बीडीओ अमित कुमार, राम नारायण सिंह, सीओ हेमा प्रसाद, सीडीपीओ स्नेहा कश्यप, सहायक धीरेंद्र सिंह, रामकिशोर, ओमकृष्ण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

समंवय समिति की बैठक में डीसी, डीडीसी अन्य।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी कर्मी।