पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीर्तन अनुष्ठान में वैष्णव भक्तों की भीड़

कीर्तन अनुष्ठान में वैष्णव भक्तों की भीड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडक्षेत्र के देवली-कुलडंगाल अद्वैत्य पल्ली में आयोजित चार दिवसीय कीर्तन भजन अनुष्ठान रविवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन बर्धमान जिला के कीर्तन कलाकार कमलिनी राय द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीकृष्ण के कुंज विलास प्रसंग सुनने के लिए काफी संख्या में भक्त वैष्णव पहुंचे। मालुम हो कि पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित होने के कारण अब भी नाला प्रखंड क्षेत्र में बांग्ला कीर्तन भजन की लोकप्रियता पहले जैसी है। यही वजह है कि मशहुर कलाकार से भगवान के लीला प्रसंग सुनने के लिए श्रोताभक्त दूर दराज क्षेत्र से खीचें चले आते हैं। कार्यक्रम के अंत में नर नारायण सेवा के लिए 55 कढ़ाई खींचड़ी प्रसाद का आयोजन हुआ। जिसमें हर समुदाय के पुरूष, महिला एवं बच्चों ने सामुहिक प्रसाद ग्रहण किया। गुरू गौरांग मिलन परिषद के तत्वावधान में शुरू किए गए इस धार्मिक कार्यक्रम में खासकर प्रसाद ग्रहण समारोह में उंच, नीच, छुआछुत आदि भेद भाव को भूलाकर सबों ने कतार में बैठकर एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद इस भव्य समारोह एवं सामुहिक प्रसाद ग्रहण में सामाजिक एकता तथा महा मिलन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यासुंदर दास, जीतेंद्रनाथ ठाकुर, अजीत कुमार पाल, माधवेंदु दास, अमर भंडारी, प्रभाकर कर, विजय कुमार झा, दानीनाथ कर, मंटु मोहन पाल, राधानाथ भंडारी समेत समिति के सदस्य आिद मौजूद थे।

कीर्तन का प्रदर्शन करती कलाकार।