पंचायत स्तर पर खुलेंगे लैम्पस
नाला | धानकी खेती समाप्त होने तथा खलिहान का धान किसानों के घर तक पहुंचने के बाद अब उनमें चिंता सताने लगी है। प्रखंड मुख्यालय के अलावा क्षेत्र के किष्टोपुर, मोहनाबांक आदि लेंप्स में भी अबतक धान खरीदने का काम प्रारंभ नहीं हुआ है। सरकारी दर पर धान की खरीद शुरू नहीं होने से अब वे कम दर पर ही धान बेचने को विवश होने लगे हैं। हाल ही में जिला स्तर से प्रत्येक लेंप्स के माध्यम से धान की खरीद करने संबंधी घोषणा से भले ही उन किसानों के चेहरे में खुशी झलकने लगी है। लेकिन धरातल पर इसका प्रभाव नहीं रहने से वे उदास जरूर हैं। इस संबंध में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी डीएन रविदास ने कहा है कि अब पंचायत स्तर पर लेंप्स खोलने की योजना भी प्रक्रिया में है तथा जल्द ही इससे किसानों को लाभ मिलेगा।