सदस्यता अभियान को ले बैठक
जामताड़ाजिला भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। इसी कड़ी में रविवार को नाला के पूर्व विधायक सह भाजपा के जिला संयोजक सत्यांनद झा ने जिले के विभिन्न प्रखंड के सदस्यता प्रभारी के संग बैठक की। इस दौरान सदस्यता अभियान की सफलता की अद्यतन स्थिति की जानकारी उन्होंने लिया। मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता से कहा कि पार्टी द्वारा प्राप्त निर्देश का अक्षरश: पालन किया जाना है। सदस्यता अभियान की सूची प्रदेश कार्यालय को सौंपने की जानकारी उन्होंने दी। कहा कि जामताड़ा जिला के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक कार्यकर्ता बनाया जाएगा। इस कार्य को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजूट होकर कार्य करें। कार्यकर्ताओं को शहर, गांव के विभिन्न मोहल्ला टोला में जाकर लोगों को जागरूक कर पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य करने की बात उन्होंने कही। कहा कि पूरे जिला को 8 मंडलों में बांटा गया है। सभी मंडलों के प्रभारियों को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। जिला भर में 15 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाया जाना है। सदस्यता अभियान को लेकर 11 फरवरी को राज्यस्तरीय बैठक होगी। मौके पर प्रो मुरारी भूषण सिंह, वींरेन्द्र मंडल, संतन मिश्रा, बालमुकुंद रविदास, मनोद दे, कृष्ण चन्द्र महतो, रमेश पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते बाटुल झा।