डीएसपी ने बैठक में दिए निर्देश
अवैधकारोबारियों के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाते हुए ऐसे लाेगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करें। कारोबार से संबंधी सामान को जब्त करें। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही पुलिस पदाधिकारी नहीं बरते। ये बात डीएसपी राजबली शर्मा ने रविवार को कहीं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा के कार्यालय कक्ष में आयोजित क्राइम मीटिंग में उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोयला का अवैध कारोबार नहीं संचालित होने दें और ही अफीम सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तु की खेती करने दें। नाला सर्किल इंसपेक्टर द्वारा गत दिनों नाला कुंडहित थाना क्षेत्र में छापेमारी कर जब्त किए गए 9 बैलगाड़ी अवैध कोयला कारोबारी की शिनाख्त कर कार्रवाई करने का भी निर्देश उन्होंने दिया। कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें और वाहन जानवर को भी जब्त करें। कानूनी कार्रवाई करते हुए जानवरों की नीलामी करने का भी निर्देश उन्होंने दिया। करमाटांड़ थाना क्षेत्र में गत दिनों घटित डकैती की घटना को पर्दाफाश करने का निर्देश थाना प्रभारी को उन्होंने दिया। क्राइम मीटिंग में उनके द्वारा सभी थाना क्षेत्र के लंबित मामलों की समीक्षा की गई और थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। वाहनों की सघन जांच करने के साथ साथ अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने की बात भी उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कही। मौके पर पुलिस इंसपेक्टर अमरनाथ ठाकुर, नागेंद्र राम, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, मंगल प्रसाद कुजूर, सुरेंद्र प्रसाद, अजय कुमार, प्रेम रंजन उरांव, मीरा पा, सहायक श्याम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते डीएसपी।