राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का सम्मेलन
फतेहपुर | झारखंडराज्य माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा राजकीयकृत उच्च विद्यालय फतेहपुर में सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो एवं आरडीडीई सह डीईओ अरविंद कुमार ने किया। मौके पर आरडीडीई ने कहा की शिक्षा में गुणवत्ता लाना है। माध्यमिक शिक्षा रीढ़ है। जिसके माध्यम से बच्चों की दिशा दशा को बदल कर एक नया आयाम दिया जा सकता है। इसी समय बच्चें तरह तरह के उड़ान भरते है। सटीक लक्ष्य को भेदने और सजाये गए सपनों को वास्तविक रूप रेखा प्रदान कर लक्ष्य को पूरा कराना शिक्षक की भूमिका होती है। मौके पर विधायक रवींद्रनाथ महतो ने कहा की पढ़ लिख कर सब कुछ बन सकते है पर अपने आइडियोलॉजी में खरे उतरना ही सही पढ़ाई का मूल अर्थ है। शिक्षक साधन और अभिभावक के तारतम्य से ही गुणवत्ता सकता है।