आप की जीत से क्षेत्र में जश्न का माहौल
दिल्लीमें संपन्न विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की 67 सीट के साथ ऐतिहासिक जीत होने से जामताड़ा सहिज संपूर्ण जिला में जश्न का माहौल है। जामताड़ा जिला चैंबर आफ कामर्स के सचिव संजय अग्रवाल झामुमो के उपाध्यक्ष सुजीत सरकार ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। कहा कि यह ऐतिहािसक जीत है। सुजीत ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं काे सम्मान नहीं दिया जाता है। वहीं नाला संवाददाता के अनुसार नाला प्रखंड क्षेत्र में भी जश्न का माहौल है। आप की जीत से यहां पार्टी कार्यालय में जगदीश हांसदा, जीतेन कुमार राउत, सुबोध कुमार गोरांई, प्राण पातर, प्रबोध कुमार भंडारी, जियाराम मित्र, तीर्थमय मंडल आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। दिल्ली के नतीजा के बारे में पार्टी के प्रखंड संयोजक गुणाधर मंडल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा है कि देश का दिल दिल्ली में बसा हुआ है और उस जगह में भाजपा तथा कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। चुनावी नतीजे के बारे में कई कद्दावर नेताओं का भ्रम भी टूट गया है। जनता ने मोदी-शाह की जोड़ी का असर, झूठे वायदे, इलेक्शन के महंगे फार्मूले और अच्छे दिन के बेबुनियाद सपनों को पूरी तरह से नकार दिया है। मंडल ने कहा है कि देश के राजनीतिक इतिहास में शायद ही किसी एकल पार्टी ने 96 फीसदी मतों के साथ जीत दर्ज किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आनेवाला समय में अन्य राज्य में होनेवाला विधान सभा चुनाव में अब पीएम मोदी का जादू नहीं चलेगा।