पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक के लिए ब्याहता की हत्या

बाइक के लिए ब्याहता की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोटरसाइकिलके लिए ससुरालवालों ने ब्याहता की हत्या कर दी है। घटना थाना क्षेत्र के चापुड़िया गांव की है। मृतक 22 वर्षीय संजीता मुर्मू के पिता ने बिंदापाथर थाना में आवेदन देकर दामाद संतोष टुडू, ससुर बाबूजन टुडू, सास एवं देवर कालिदास टुडू को नामजद बनाया है। इस संबंध में मृतका संजीता के पिता सोनालाल मुर्मू ने थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि सोमवार की रात मोटरसाइकिल के लिए सभी ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतका के परिवार वाले में काफी मायूसी है। चापुड़िया निवासी संतोष टुडू की शादी 2010 में देवघर थाना क्षेत्र के खरको निवासी सोनालाल मुर्मू के पुत्री संजीता मुर्मू के साथ हुई थी। कुछ दिन तक दाेनों के बीच ठीक ठाक चला। उसके बाद पति एवं परिवार वाले द्वारा गाड़ी की मांग करने लगा। नहीं दिये जाने पर बार-बार संजीता को प्रताड़ित किया जाने लगा। वहीं संजीता को ढ़ाई वर्ष की पुत्री संगीता टुडू है। वर्तमान में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजन सबको गिरफ्तार करने की मांग कर रहें हैं।