पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी गई

स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा मित्र को याोजना के बारे में विस्तार से बताया

भास्करन्यूज. जामताड़ा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा मित्र का एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को दुमका रोड धर्मशाला में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में फतेहपुर तथा नाला प्रखंड के कुल 50 प्रतिभागी शामिल थे। शिविर का उद्घाटन आरएसबीवाई के जिला समन्वयक प्रकाशचंद्र सिंह तथा आयोजक संस्था लोक चिराग सेवा संस्थान के सचिव राहिल टुडू परियोजना प्रबंधक रामरूप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

मौके पर उपस्थित बीमा मित्र को संबोधित करते हुए डीपीएम ने स्मार्ट कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना सरकारी योजना है। जिसमें गरीब परिवार 30 रुपए शुल्क देकर 30 हजार रुपए मूल्य तक का इलाज करवा सकते हैं। कहा कि वर्ष 2002 की प्रकाशित बीपीएल सूची में दर्ज गरीब परिवार इस योजना के लाभ के पात्र हैं। पूरे देश में योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किसी भी अस्पताल में स्मार्ट कार्ड धारक इलाज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ पाने के लिए 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती होना अनिवार्य है। कहा कि इलाज के लिए केवल कार्ड की आवश्यकता होती है। अन्य किसी प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। मौके पर राहिल टुडू ने कहा कि प्रत्येक जिला में जिला कियोस्क सहायता केंद्र बनाया गया है। जहां कार्ड से जुड़ी गलतियों में सुधार किया जा सकता है।

कार्ड के खोने की स्थिति में निर्धारित शुल्क देकर सहायता केंद्र से नया कार्ड बनवाया जा सकता है। कहा कि परिवार के सदस्या जो दूसरे स्थान पर रहते हैं वे निर्धारित शुल्क देकर अपने मूल कार्ड को विभाजित कर दो कार्ड बनवा सकते हैं। विभाजित कार्ड बनवाने पर दोनों कार्ड में कुल राशि 30 हजार रुपए से अधिक नहीं हो सकती है। इस अवसर पर रामरूप कुमार सिंह ने कहा कि स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए परिवार के मुखिया समेत सभी पांच सदस्य नामांकन केंद्र पहुंच कर अपना विवरण दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान सभी विवरण नाम, उम्र, लिंग आदि सही सही दर्ज करावें। आशा और आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा दी गई नामांकन पर्ची कार्ड बनवाते समय निश्चित रूप से साथ लाना चाहिए। मौके पर सुखेदव मरांडी, श्रीमन हांसदा, पंकज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।