पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांडव जैसा कांग्रेसी चाहिए : सुखदेव भगत

पांडव जैसा कांग्रेसी चाहिए : सुखदेव भगत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामकुम | नामकुमबरगांवा स्थित सामुदायिक भवन में राजेश कच्छप के नेतृत्व में कांग्रेस खिजरी विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को आयोजित किया गया। मौक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमा खलखो, आलोक दूबे एवं खिजरी विधायक सावना लकड़ा की प|ी सीता लकड़ा उपस्थित थीं। भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा में टिकट उसे देगी जो कार्यकर्ता लोगों के दिल में बसते हों। मुझे कौरवों जैसी नहीं मुझे पांडव जैसी कांग्रेसी चाहिए। जिन्होंने पांच की संख्या में होते हुए भी सौ की संख्या वाले कौरवों को पराजित कर दिया था। रमा खलखो ने कहा कि भाजपा सरकार अमीरों की सरकार है। इस अवसर पर दूसरे पार्टी को छोड़ दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यक्रम में सुरेश बैठा, रामदेव सिंह, दिनेश, सतीश, अनिल वैध, लाल मुकेशनाथ शाहदेव, किरण सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

कांग्रेस में शामिल होनेवालों के साथ सुखदेव, रमा अन्य।