नामकुम | नामकुमपुराना थाना के पीछे मुड़ागढ़ा बस्ती में विभिन्न महिला समितियों की सदस्यों द्वारा रविवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया। इसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। महिलाएं शराब विक्रेताओं की घर गई और शराब बेचने की चेतावनी दी। महिलाओं ने बताया कि अभियान के दौरान काफी विरोध सहना पड़ रहा है।