अभियान में शामिल महिलाओं से मारपीट
लोवाडीहके दलित मुहल्ला में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान में शामिल महिलाओं के साथ मोहल्ले में शराब बेचने वाली महिलाओं ने मारपीट की। अभियान में शामिल अंजली कुजूर, मोनी कुमारी सहित अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। महिलाओं ने नामकुम थाना में घटना की लिखित शिकायत की है। थाना पहुंची महिलाओं ने बताया कि वे लोग लोवाडीह और आसपास के रहने वाली हैं। अभियान के तहत उनलोगों द्वारा कुछ दिनों पहले लोवाडीह चौक के आसपास की शराब दुकानों को बंद कराने का काम किया था। बुधवार को उत्पाद पुलिस लोवाडीह देसी शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई करने पहुंचे थे।
पुलिस की मदद के उद्देश्य से महिलाएं शराब बेचने वालों के घर दिखाने गई थी। इसी आक्रोश में महिलाएं पुलिस के समक्ष ही उनलोगों पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। इस संबंध में महिलाओं ने शराब बेचने वाली रीना कुजूर, करमी कुजूर एवं उसकी मां के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।