- Hindi News
- समुदाय आधारित निगरानी के लिए मिला प्रशिक्षण
समुदाय आधारित निगरानी के लिए मिला प्रशिक्षण
नामकुम | राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आइपीएच सभागार में समुदाय आधारित निगरानी विषय पर राज्यस्तरीय प्रशिक्षक दल सदस्यों के लिए एक दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को ग्राम स्वास्थ्य योजना और जिला स्वास्थ्य योजना के अलावा जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, सहिया के कार्य और दायित्व, राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य मानक के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, नागरिक चार्टर आदि बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। भारत सरकार के सोशल आॅडिट निदेशालय के नेशनल कंसलटेंट गुरजीत सिंह ने कहा कि आमतौर पर समुदाय आधारित निगरानी को हल्के ढंग में लिया जाता है, लेकिन यदि इसकी प्रक्रियाओं को गंभीरता से लिया जाए, तो सचमुच समुदाय अपने स्वास्थ्य अधिकारों को लेकर केवल जागरूक होगा, बल्कि सरकारी तंत्र में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। राष्ट्रीय प्रशिक्षक दल के सदस्य शैलेश कुमार ने समुदाय आधारित निगरानी की प्रक्रिया इसे प्रभावी बनाने की जानकारी दी। इस क्रम में सहिया प्रशिक्षक समन्वयक डॉ. मनीर अहमद ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चल रही समुदाय आधारित निगरानी की स्थिति पर प्रकाश डाला। विषय प्रवेश राज्य कार्यक्रम समन्वयक अकय मिंज ने किया। इस अवसर पर पीएचएफआइ के कार्यक्रम प्रबंधक दमन आहूजा ने राज्य में समुदाय आधारित निगरानी को मजबूती से क्रियान्वित करने की जरूरत पर बल दिया।