बाइक-ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत
नामकुम| नामकुमथाना क्षेत्र के सेहरा स्थित मजरेलो काॅन्वेंट स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को कुशई नीचेटोली डोरंडा निवासी विशप छेत्री और विक्की तिर्की पल्सर बाइक (जेएच01एक्सटी 0709) से रिंग रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से रहे ट्रक (सीजी04जेए 2890) से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया, जहां िवक्की ने दम तोड़ दिया। वहीं विशप छेत्री की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। टक्कर होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।