- Hindi News
- एक्सआईपीटी में मेकेनिकल के छात्रों ने किया हंगामा
एक्सआईपीटी में मेकेनिकल के छात्रों ने किया हंगामा
नामकुम | एक्सआईपीटीमें मैकेनिकल ट्रेंड के एचओडी लोचन शशि खलखो को हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को छात्रों ने पढ़ाई का बहिष्कार किया। एचओडी को वापस बहाल करने और प्राचार्य केटी लूकस की मनमानी को रोकने की मांग को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। काॅलेज के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि संस्थान में कुछ पदाधिकारियों की मिली भगत से जमकर वित्तीय गड़बड़ियां की जा रही है। छात्रों पर जबरन इंटर्नल मार्किंग में कम अंक देने की धमकी दी जाती है। इस संबंध में सचिव फादर एलेक्स ने बताया कि एचओडी को हटाने का निर्णय प्रबंधन का है। छात्रों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।