पीएलएफआई के दो सदस्य गिरफ्तार
नामकुम | पीएलएफआईकी झारखंड बंद के दौरान खूंटी के तारा सिलादोन में उग्रवादियों द्वारा चार जेसीबी मशीनों को जला देने के आरोपी महादेव मुंडा और जलेश्वर महतो को नामकुम पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले उग्रवादी नामकुम में घूम रहे हैं। इसके बाद सूत्रों की मदद से उन्होंने नामकुम के सिदरौल में घूम रहे सभी को गिरफ्तार किया।