पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्ट्री में चोरी करते तीन चोर पकड़े गए

फैक्ट्री में चोरी करते तीन चोर पकड़े गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामकुम | नामकुमपुलिस ने गुरुवार को हाईटेंशन इंसुलेटर फैक्ट्री से लोहा चोरी करते तीन चोरों को गिरफ्तार किया। थानेदार सपन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चोर हाईटेंशन फैक्ट्री से रोजाना लोहा चोरी करते हैं। गुरुवार को लगभग तीन क्विंटल चोरी के लोहा के साथ सामलौंग निवासी वालटर आइंद शांतिनगर, गढ़ाटोली निवासी मिनहाज कुरैशी और चुटिया निवासी उमेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।